लखनऊ: मच्छर भगाने के क्वायल से लगी आग, जिंदा जला युवक, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माल एवेन्यू में क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास की घटना

लखनऊ, अमृत विचार। हजरतगंज इलाके झोपड़ी में सो रहे युवक में सो रहे युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। एफएसओ रामकुमार रावत का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में मच्छर भगाने वाले क्वायल से आग लगने की बात सामने आ रही है।

कोतवाली अंतर्गत माल एवेन्यू में आवास विकास कॉलोनी क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास टिन शेड के किनारे झोपड़ी में शुक्रवार तड़के आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर अंदर सो रहे अनिल चरण (48) जिंदा जल गये। एफएसओ ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया। अंदर देखा तो अनिल का शव बिस्तर पर पड़ा था। जिनकी जलने से मौत हो गई थी। अनिल मूलत: सीतापुर के सिधौली का रहने वाला था। 

भाई सुनील के बताया अनिल अविवाहित था। अकेले ही रहता था। कुछ दूरी पर वह भी रहता था। आग कैसे लगी पता नहीं है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली ने बताया अनिल नशे का आदी था। बिजली न होने से मोमबत्ती जलाकर रहता था। प्राथमिक जांच में देर रात मोमबत्ती बिस्तर पर गिरने से आग लगने की बात सामने आ रही है। बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: अकबरनगर के एक भी विस्थापित ने नहीं कराया आवास के लिए पंजीयन, जानिए क्यों लौट रहे 'बैरंग'

संबंधित समाचार