बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग में चार मकान समेत लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदी, बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत करेहना माधपुरवा गांव में शुक्रवार के ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते तब तक लपटों ने तीन और मकान को आगोश में ले लिया। चार मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। नगदी समेत लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

महर्षि तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत का रहना के मजरा माधव पुरवा निवासी लालजी पुत्र झगरू के फूस मकान में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आज की लपेट देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक उठ रही तेज लपट ने पड़ोसी सुशील, अमरीश और राजाराम के मकान को भी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते सभी फूस के मकान जलकर राख हो गए। लोगों ने आग लगने की सूचना तहसील के साथ दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।

ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से 30 हजार रुपए नकदी, कपड़ा, बर्तन,अनाज समेत अन्य सामान जल गया। आग लगने से दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया है। एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलते ही सभी पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: आग से झुलसी महिला की मौत, पिता ने दामाद और बहन पर लगाया जलाकर मारने का आरोप

संबंधित समाचार