लखनऊ: आग से झुलसी महिला की मौत, पिता ने दामाद और बहन पर लगाया जलाकर मारने का आरोप
लखनऊ, अमृत विचार। चिनहट इलाके में गुरुवार को आग से झुलसी महिला की मौत हो गई। पिता ने दामाद और उसकी बहन पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने के बेटी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना अंतर्गत नंद बिहार कॉलोनी निवासी मधुरिमा सिंह पत्नी जयदेव सिंह की गुरुवार रात आग से झुलस कर मौत हो गई थी। पिता जगवीर सिंह ने बताया बेटी मधुरिमा की शादी वर्ष 2017 में जयदेव से की थी। शादी के बाद से ही जयदेव व उसकी बहन मिक्की इनोवा कार की मांग को लेकर बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। घटना वाली रात दामाद ने उनको फोन पर बताया कि घर में आग लगने से झुलस कर मधुरिमा की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचे तो घर का सारा सामान सुरक्षित मिला, जबकि आग से जलने से मृत मिली।
उन्होंने दामाद व उसकी बहन पर बेटी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढे़ं: रायबरेली में रिश्तों का कत्ल!, भाई ने परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडों से पीटकर सगे भाई की कर दी निर्मम हत्या
