बरेली: बुजुर्ग की रंजिशन हत्या मामले में सुनाया फैसला, दोषी को मिली उम्रकैद की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। अपर सत्र न्यायाधीश पशुपति नाथ मिश्रा ने बुजुर्ग की रंजिशन हत्या के आरोपी भमोरा निवासी बृजमोहन को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

सरकारी वकील आशुतोष दुबे ने बताया कि मृतक के भतीजे गजेन्द्रपाल शर्मा ने थाना भमोरा में तहरीर देकर बताया था कि घर में चाचा विद्याराम अकेले रहते थे। रोजाना सुबह पांच बजे वह घर से टहलने के लिए निकल जाते थे। 13 फरवरी 2015 की शाम वह घर पर सोए थे। 14 फरवरी की सुबह 7ः30 बजे गांव के हरीचन्द्र सिंह ने चाचा के मकान का दरवाजा बंद देखकर आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं मिला। 

झांककर देखा तो चाचा कमरे के बाहर चूल्हे पर उल्टे पड़े थे। हरिचन्द्र ने दीवार फांदकर किवाड़ खोली और हम दोनों ने चाचा को चूल्हे से उठाया। वह मृत अवस्था में थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में बृजमोहन को मुल्जिम बनाया था।

यह भी पढ़ें- बरेली: ठगी का शिकार हुई महिला सिपाही, ठग ने भाई को IPS बताकर 2 लाख हड़पे...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा