वाराणसी: आज काशी आएंगे PM मोदी, करेंगे मेगा रोड शो   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज शाम काशी पहुंचेंगे। उनके स्वागत में कई जगह कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम के अनुसार आज शाम वो एक मेगा रोड शो करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो गई है। जिसके अनुसार पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री का ये पहला काशी दौरा है। वे यहाँ दो दिन रुकेंगे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगे। अपने दौरे में पीएम मोदी आजमगढ़ भी जायेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। अपने दौरे में पीएम मोदी बाबतपुर से बरेका तक रोड शो भी करेंगे। 

ये भी पढ़ें -अरुणाचल प्रदेश को मिली PM मोदी की सौगात, सेला सुरंग का किया उद्घाटन

संबंधित समाचार