पंजाब में कांग्रेस को करारा झटका, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी AAP में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई को करारा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से सिंह 2017 में विधायक निर्वाचित हुए थे, हालांकि 2022 विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

मान सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से फतेहगढ़ साहिब में आप और मजबूत होगी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण पार्टी में 'अनुशासन की कमी' है। सिंह ने कहा कि वह मान के काम से प्रभावित हैं।

'आप' में शामिल होने के बाद सिंह ने दावा किया, ''मुझे भगवंत मान का काम पसंद है। वह एक ईमानदार नेता हैं। इसलिए मैं आप में शामिल हो रहा हूं। आज जमीनी स्तर पर लोग केवल आप के बारे में ही बात करते हैं।'' इस बीच हेयर ने कहा कि पार्टी के टिकट के संबंध में निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'हमने पूर्वोत्तर में पांच साल में जो किया, उसे करने में कांग्रेस को लगते 20 साल', ईटानगर में PM मोदी का हमला

संबंधित समाचार