बहराइच: सांसद ने महिला डिग्री कॉलेज भवन का किया उद्घाटन, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर से स्थित महिला डिग्री कॉलेज में सांसद निधि से बने भवन का शनिवार को बहराइच लोकसभा क्षेत्र के सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने फीता काटकर उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय परिवार के साथ छात्रों को भी लाभ होगा। 

शहर के सिविल लाइन में स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में  सांसद निधि द्वारा प्राप्त धनराशि से भवन का निर्माण हुआ है। भवन का उद्घाटन बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने फीता काट कर किया। सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शिवभूषण सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण तेकडीवाल ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं प्रतीक्षा मिश्र एवं अन्य द्वारा स्वागत गीत, खुशी द्वारा सरस्वती आराधना पर नृत्य, स्मृति द्वारा गणेश वंदना नृत्य आदि की अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति की गई। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के अंतर्गत चलने वाला सप्तदिवसीय शिविर का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य आदर्श अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रबंध समिति की सदस्य डॉ. रंजना उपाध्याय एवं डॉ. मोहिनी गोयल एवं प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीमा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-महिलाओं के लिए योगी सरकार का होली गिफ्ट, निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर

संबंधित समाचार