सहारनपुर: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में नौ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि छह मार्च की शाम को थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अपनी मां के साथ मौसी के घर आई नौ वर्षीय बच्ची का अपहरण करने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया था। 

उन्होंने बताया कि बच्ची सात मार्च को बेहोशी की हालत में कोलागढ़ के जंगल से बरामद हुई थी। मांगलिक ने बताया कि बच्ची के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बच्ची को उपचार के लिये सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज मे भर्ती किया गया था। मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से एक युवक की शिनाख्त की और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:-महिलाओं के लिए योगी सरकार का होली गिफ्ट, निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर

 

संबंधित समाचार