एमपी की तरह यूपी में भी बने स्वर्ण कला बोर्ड :प्रदेश अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वर्ण समाज को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग, आने वाले समय पार्टी का होगा गठन

बहराइच, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज की यात्रा शनिवार को जिले में पहुंची। जिसका स्वागत ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग की।

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद बहराइच की बैठक जिलाध्यक्ष मनीष रस्तोगी के नेतृत्व में शहर के एक रेस्टोरेंट में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा और विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव कमल वर्मा आगरा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक वर्मा प्रदेश की  महामंत्री जया वर्मा संयुक्त रूप से रहीं। मुख्य अतिथि मुकुल वर्मा ने समाज के उत्थान को लेकर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के संबंध में जनपद के पदाधिकारीयो को अवगत कराया। 

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया कि एमपी की तरह यहां भी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाए। शासन द्वारा शस्त्र लाइसेंस एवं चोरी के माल पकड़े जाने पर व्यापारियों के साथ हो रही असुविधाओं से बचने के लिए किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समाज के पीड़ित तबके के लिए किया जा रहे प्रयासों के संबंध में भी अवगत कराया। प्रदेश महासचिव कमल वर्मा ने समस्त व्यापारियों से एकजुट होते हुए समाज की राजनीतिक भागीदारी होने की संभावनाओं को बल दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक वर्मा ने समाज के निचले तबके के लोगों को ऊपर उठाने के लिए किया जा रहे प्रयासों के संबंध में अवगत कराया। स्वागत जिलाध्यक्ष मनीष रस्तोगी ने बुके देकर किया। बहराइच जिले में स्वर्णकार समाज को संगठित करने के लिए किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। जिला महामंत्री आदित्य सोनी अंशु ने बुके देकर स्वागत किया। जिला कोषाध्यक्ष आकाश सोनी एवं जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी मनु ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर एवम अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। वरिष्ठ संरक्षक मगन बिहारी रस्तोगी ने मुख्य अतिथि को गिफ्ट हैंपर देकर स्वागत किया। संरक्षक नागेश्वर नाथ रस्तोगी ने मुख्य अतिथि का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज जनपद बहराइच के संरक्षक नागेश्वर नाथ रस्तोगी, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी दाऊजी ,सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित खन्ना जी, महामंत्री राजेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र रस्तोगी सत्या, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के जिला महामंत्री आदित्य सोनी अंशु, जिला कोषाध्यक्ष आकाश सोनी, जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी मन्नू, शिवम सोनी, विशाल सोनी, राकेश रस्तोगी राज, मगन बिहारी रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, विनीत सिंह टिल्लू, नितिन रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, शिव भगवान रस्तोगी जी, सतीश अग्रवाल, कन्हैया सोनी, रत्नाकर सिंह, मुकेश अग्रवाल, जगदम्बा भारद्वाज आदि सैकड़ों की संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -UP के लोग स्वागत और विदाई दोनों करना जानते हैं-मीडिया से बोले अखिलेश, कहा-BJP ने हमेशा PDA को दिया धोखा

संबंधित समाचार