Hamirpur: नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड की टॉप-10 सूची में आदर्श गुप्ता शामिल...PM Modi से मिलने का सौभाग्य होगा प्राप्त
नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड की टॉप-10 सूची में हमीरपुर के आदर्श गुप्ता शामिल
हमीरपुर, अमृत विचार। भारत सरकार द्वारा पहला नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का आयोजन नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के आदर्श गुप्ता को पूरे देश के टॉप 10 में जगह मिली है। इन टॉप क्रिएटर्स को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आदर्श गुप्ता यू ट्यूब व इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑनलाइन क्लास चलाते है।
सोशल मीडिया के माध्यम से आज के समय लोग नई नई ऊंचाइयों को छूते जा रहे है। युवाओं के लिए सोशल मीडिया कैरियर भी बनता जा रहा है। इसके माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को दूसरों तक पहुंचा रहे है। जनपद के अवधेश चंद्र गुप्ता (लाला) के पुत्र आदर्श गुप्ता भी सोशल मीडिया के माध्यम से नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए है। वह यू ट्यूब व इंस्टाग्राम के जरिए गरीब व मध्यम वर्ग के युवाओं को पढ़ा रहे है।
आदर्श गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कक्षा 12 के बाद यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने वाले छात्रों को ऑफलाइन व ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से शिक्षित कर रहे है। बताया कि उन्होंने तक्ष एजुकेशन के नाम से यू ट्यूब चैनल के माध्यम से गरीब युवाओं को पढ़ाते है।
वह दिल्ली में ऑफलाइन क्लासेस भी लेते है। बताया कि भारत सरकार ने नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड की घोषणा की थी। जिसमें पूरे देश से आवेदन मांगे गए थे। जिसमें पूरे देश से लाखों सेलिब्रिटियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने आवेदन किया। उन्होंने भी इसमें आवेदन किया था।
पूरे देश में वोटिंग के आधार पर बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन सेक्टर में नॉमिनेट किया गया। जिसमें उनको टॉप 10 में जगह मिली है। बताया कि टॉप 10 में आने वाले सभी इंफ्लुएंसर्स को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा। बताया कि उनके यू ट्यूब चैनल में 50 हजार से अधिक व इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं|
ये भी पढ़ें- Auraiya: पुलिस जीप के ऊपर बैठी युवती...बता मुझको सनम मेरे...तुझे कैसी मैं लगती हूॅं, गाने पर लगाए ठुमके, देखें- VIDEO
