Banda: वृद्वाश्रम में वृद्धा ने फांसी के फंदे में लटककर की खुदकुशी; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
बांदा, अमृत विचार। बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पति की नींद खुली तो देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा निवासी राजरानी (73) पत्नी कामता प्रसाद तिवारी अपने पति के साथ नरैनी रोड़ स्थित वृद्वा आश्रम में रहती थी। शनिवार की भोर राजरानी ने आश्रम के लगी लोहे की गाटर में हुक के सहारे अगौछा से फांसी लगा लिया। सुबह पति की नींद खुली तो देखा उसका शव फंदे पर लटक रहा था।
शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोर सुनकर आश्रम में रह रहे अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में फंदा काट कर उन्हें नीचे उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के दो पुत्र बड़ा पुत्र जर्नादन और छोटा पुत्र राधेश्याम है। जर्नादन मजदूरी करता है। राधेश्याम मथुरा में रहता है। बहू बेटा से मां की पटरी नहीं खाती थी। दोनो लोग वृद्वाश्रम में रहते थे। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।
