बहराइच: शराब का पैसा मांगा तो दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़, किया लूट का प्रयास, देखें video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुनीम को पीटने के लिए दुकान पर पहुंच गए डेढ़ दर्जन लोग

बहराइच, अमृत विचार। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित बियर की दुकान पर शनिवार रात को दबंगों ने जमकर उत्पाद मचाया। मुनीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, सभी को मेडिकल के लिए भेजा है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर बीयर की दुकान स्थित है। दुकान का ठेका टिकाऊ नाम के शख्स का है। वहीं दुकान पर माधव नाम के व्यक्ति की अगुवाई में तीन मुनीम रहते हैं। मुनीम का कहना है कि शनिवार रात 8:00 बजे एक युवक आया उसने बियर लिया। बियर का पैसा मांगने पर उसने पहले शराब दे देने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। 

काफी प्रयास के बाद भी युवक नहीं समझा। कुछ देर बाद वह अपने डेढ़ दर्जन साथियों के साथ दुकान पर आ धमका। इसके बाद बवाल शुरू कर दिया। दुकान के बाहर मौजूद वाहनों में तोड़फोड़ की, दुकान के बाहर परिसर में भी तोड़ा। 

दुकान के बाहर मौजूद राम प्रताप जायसवाल और रवि गुप्ता ने बताया कि दबंगों ने दुकान के अंदर घुसकर लूटपाट करने का भी प्रयास किया। लेकिन एक युवक के पकड़े जाने पर अन्य सभी फरार हो गए।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। मेडिकल जांच और तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: 'मरीज भर्ती तो करा लोगे, इलाज बहुत मुश्किल है', बलरामपुर अस्पताल में गंभीर मरीजों को भी नहीं मिलता इलाज!

संबंधित समाचार