देश में कोरोना के 78 हजार नए मामले, 58 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 78,524 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 68,35,655 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इनमें से 9,02,425 मामले फिलहाल सक्रिय हैं, 58,27,704 मरीज इससे उबर चुके हैं। जबकि 1,05,526 लोग कोविड-19 से जान गंवा चुके हैं। …

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 78,524 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 68,35,655 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इनमें से 9,02,425 मामले फिलहाल सक्रिय हैं, 58,27,704 मरीज इससे उबर चुके हैं। जबकि 1,05,526 लोग कोविड-19 से जान गंवा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 971 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 85.02 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है। मंगलवार को कोरोना वायरस के 61,267 मामले सामने आए थे जो कि अगस्त के बाद सबसे कम संक्रमण है। लेकिन बुधवार को ये आंकड़ा बढ़कर 72,049 हो गया था।

महाराष्ट्र अभी भी कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित वाला राज्य बना हुआ है। यहां कुल आंकड़े 14,80,489 हैं, जबकि 39,072 लोगों ने इससे दम तोड़ दिया है। इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 11,94,321 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल जांचों की संख्या 8,34,65,975 हो गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव