अलाया अपार्टमेंट हादसा: पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को बनाया आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलाया अपार्टमेंट हादसा मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट की दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पुलिस की तरफ से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को आरोपित बनाया गया है। शाहिद मंजूर पर बिल्डिंग गिरने से पहले फर्श की खुदाई का आरोप, अलाया अपार्टमेंट हादसे में हुई थी तीन लोगों की दबकर मौत। शाहिद मंजूर के बेटे नवाज़िश शाहिद भी चार्जशीट में आरोपित।

चार्जशीट में तारिक फहद यजदानी और सायाम यजदानी का नाम भी शामिल है। 25 जनवरी 2023 को बिल्डिंग गिरने से हुआ था बड़ा हादसा। बिल्डिंग के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस कुर्क कर सकती है संपत्ति। 

बता दें कि शाहिद मंजूर वर्तमान में मेरठ, किठौर विधानसभा सीट से विधायक हैं। सपा नेता शाहिद मंजूर सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद 50 मीटर तक ट्रक ने कार को घसीटा, पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

संबंधित समाचार