लखनऊ: 5 हजार महिलाएं करेंगी सुंदरकांड पाठ, सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में हो रहा अनुष्ठान-Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में विश्व रिकार्ड बनने जा रहा है। 10 मार्च यानी आज पांच हजार महिलाएं एक साथ संदुरकांड का पाठ करेंगी। यह अनुष्ठान गोमती नदी स्थित झूलेलाल घाट पर सत्य सनातन नारी शक्ति-लक्ष्मण पुरी की ओर से किया जा रहा है। सुंदरकांड का पाठ करने के लिए उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से भी मातृशक्ति का आगमन हुआ है। इस सुंदरकांड महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई लोग शामिल होंगे।

अब से कुछ ही देर में सुन्दरकांड का पाठ शुरू होने वाला है। उत्तर प्रदेश के 12 जिले पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, लखीमपुर, रायबरेली, बनारस, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या नगरी सहित प्रदेश के पचास गांव व देश में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली उड़ीसा, कर्नाटक के बेंगलुरु और महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई तक में यह अभियान पहुंच चुका है। विदेशों में मॉरिशस, अमेरिका, साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई तक में यह अभियान सक्रिय है। सपना गोयल के अनुसार भगीरथ ने अपने पूर्वज राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को जिस तरह मुक्ति दिलायी थी उसी तरह उनका भी संकल्प, मानव जाति का कल्याण करना है। इसकी प्रेरणा उन्हें साल 2022 में बाबा अमरनाथ से मिली थी।

सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण के नाम पर बसी लक्ष्मणपुरी, के मूल नाम को लोकप्रिय कराने और सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिये वह बीते कई वर्षों से मंदिर निर्माण कार्य और मंदिरों के जीर्णोद्धार की सेवा भी कर रही है। जनजागृति के लिए समय-समय पर वह जगह-जगह भंडारे कराती हैं। इसके साथ ही उनकी तरफ से तीर्थों पर भी सेवाएं और भंडारे आयोजित किये जा रहे हैं। सपना गोयल के प्रयासों से धर्म जागरण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण को भी बल मिल रहा है।

ये भी पढ़ें -आजमगढ़ में बोले PM मोदी, पिछली सरकारों ने आंखों में झोंकी धूल, 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए दौड़ रहा हूं

संबंधित समाचार