Unnao Crime: ठेकेदार का शारदा नहर में पड़ा मिला शव...हत्या की आशंका, इस तरह की हो रही चर्चांए
उन्नाव में ठेकेदार का शव शारदा नहर में मिला
उन्नाव, अमृत विचार। दही थानाक्षेत्र के शारदा नहर में एक ठेकेदार का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और जांच कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
चर्चा है कि कुछ दिन पहले ठेकेदार का एक बड़े समूह के लोगों से विवाद हुआ था। जिसमें दही थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।
बता दें कि दही थानाक्षेत्र के गौरा गांव के पास शारदा नहर में रविवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नहर में शव देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर दही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नहर से शव को बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें- Kanpur: राम मंदिर दर्शन के लिए गए छह जिगरी दोस्त, घर आई मौत की खबर, सोशल मीडिया में वो आखिरी सेल्फी...
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, काफी देर बाद उसकी शिनाख्त मिलन सिंह (47) पुत्र स्व. रामराज सिंह निवासी 806 कृष्ण लोक कॉलोनी फेज टू अवध कॉलेज के सामने सरोजनी नगर लखनऊ के रूप में हुयी। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बता दें कि पिछले करीब 2 साल से गंगा एक्सप्रेसवे को बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
जहां मिलन मिट्टी का ठेकेदार था। कुछ दिन पूर्व ही एक्सप्रेसवे निर्माण करने वाली कंपनी के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर मिलन का विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से दही थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी।
घटना के बाद तमाम तरह की चर्चाएं होती रही। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक की कार कानपुर में बरामद हुयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- Unnao: दावे तमाम, हकीकत में सब धड़ाम...आइये ‘जनाब’ यहां हर समय उपलब्ध है ‘शराब’, पीजिए और मजा लीजिए
