Farrukhabad: गलत संपत्ति अर्जित कर खरीदा गया मकान तहसीलदार ने किया कुर्क...95 लाख रुपये कीमत
फर्रुखाबाद में तहसीलदार ने मकान कुर्क किया
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गैंगस्टर में वांक्षित चल रहे एक व्यक्ति का दो मंजिला मकान रविवार को कुर्क कर लिया गया। जिसकी कीमत 95 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धनसुआ निवासी इंद्रपाल सिंह के घर रविवार को सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडे भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। उन्होंने बताया कि इंद्रपाल मूलनिवासी मडगांव ने यह मकान गलत संपत्ति अर्जित करके बनवाया था। यह मकान उनकी पत्नी के नाम है।
जिलाधिकारी ने 4 मार्च 2024 को इस मकान को कुर्क करने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में यह मकान कुर्क कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवेचना जारी है। यदि विवेचक और कोई संपत्ति दर्शाता है तो उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान फतेहगढ़ कोतवाल व अमृतपुर प्रभारी मीनेश पचौरी मौजूद रही।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति घायल, इकलौते बेटे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली
