Loksabha election 2024: कांग्रेस प्रदेश चुनाव कार्य समिति की बैठक शुरु, UP प्रभारी बोले-गठबंधन में मायावती का... 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों और सीट को लेकर मंथन किया जायेगा। ये बैठक यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मायावती अगर इंडिया गठबंधन में शामिल होना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि मायावती के लिए गठबंधन के रास्ते हमेशा खुले हैं। 

15 - 2024-03-10T155630.907

राजधानी में हो रही कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पीएल पुनिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद जफ़र अली नकवी समेत कई कांग्रेस समिति सदस्य शामिल हैं। अविनाश पांडेय ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। 

अकेले चुनाव लड़ेगी BSP 
बताते चलें कि आगामी लोकसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी बिना किसी से हाथ मिलाये अकेले चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान बसपा अध्यक्ष मायावती पहले ही कर चुकी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि किसी गठबंधन के साथ बसपा के तालमेल की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा भी था कि ये सब फेक न्यूज़ हैं। 

ये भी पढ़ें -केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, कहा- भाजपा फिर से जीतेगी और ‘सपा की गुंडागर्दी’ फिर से हारेगी

संबंधित समाचार