बलिया में छह वर्ष की बच्‍ची से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज-नाबालिग हैं आरोपी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले में दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ छह वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों ने सात मार्च की शाम को सामूहिक दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर शनिवार रात को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी 18 वर्ष से कम आयु के हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान, कोहराम

संबंधित समाचार