रन फॉर राम: हरियाणा की सोनिया व काशी के रंजीत ने जीती हाफ मैराथन 

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

सोनिया ने एक घंटा 12 मिनट 43 सेकेंड व रंजीत ने एक घंटा 3 मिनट 37 सेकेंड में पूरी की दौड़, मिले डेढ़-डेढ़ लाख

अयोध्या के प्रिंस राज यादव एक घंटा 4 मिनट 12 सेकंड में 21 किमी दौड़ पाया दूसरा स्थान 

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में आयोजित रन फॉर राम में दौड़ लगाने के लिए रामनगरी के युवा के सड़क पर उतर आए। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन के महिला वर्ग में हरियाणा की सोनिया व पुरुष वर्ग में काशी के रंजीत ने बाजी मारी। दोनों को ही डेढ़-डेढ़ लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। प्रतियोगिता में तीन हजार धावक शािमल हुए थे। 

सर्वप्रथम 21 व 10 किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिता प्रातः 6 बजे शुरू हुई। तीन किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिता 7:30 बजे प्रारंभ हुई। 10 किमी महिला दौड़ का प्रथम पुरस्कार 51000 तमसी सिंह मिर्जापुर 36.24 मिनट, दूसरा पुरस्कार 21000 ज्योति चौहान महाराष्ट्र 38.26 मिनट व तीसरा पुरस्कार 11000 दीपू कश्यप 39.12 मिनट ने प्राप्त किया। 10 किलोमीटर पुरुष दौड़ का प्रथम पुरस्कार अभिषेक कुमार हापुड़ 30.14 मिनट, द्वितीय पुरस्कार अजय कुमार दिल्ली 30.17 मिनट व तृतीय पुरस्कार पंकज कुमार 30.28 बनारस यूपी पुलिस ने प्राप्त किया। 

21 किलोमीटर हाफ मैराथन महिला का प्रथम पुरस्कार डेढ़ लाख रुपए सोनिया हरियाणा एक घंटा 12 मिनट 43 सेकंड, दूसरा पुरस्कार 75000 बीनू सिंधु एक घंटा 15 मिनट 6 सेकंड व तीसरा पुरस्कार 51000 नीतू कुमारी यूपी पुलिस एक घंटा 17 मिनट 16 सेकंड में दौड़कर प्राप्त किया। 21 किलोमीटर पुरुष रेस का प्रथम पुरस्कार रंजीत कुमार पटेल बनारस एक घंटा 3 मिनट 37 सेकंड, द्वितीय पुरस्कार प्रिंस राज यादव अयोध्या एक घंटा 4 मिनट 12 सेकंड व तृतीय पुरस्कार अनिल पटेल बनारस एक घंटा 5 मिनट 29 सेकंड को दिया गया।

ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुई प्रतियोगिता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन क्रीड़ा भारती तथा अयोध्या नगर निगम के तत्वावधान में प्रतियाेगिता का ब्रह्म मुहूर्त में शुभारंभ हुआ। हनुमान जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद प्रचारक कौशल, नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, नारायण सिंह राणा, अवनीश, सुधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, डॉ अवधेश वर्मा ने धावकों को ध्वज दिखाकर रवाना किया।

पुरस्कार वितरण के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आध्यात्मिक वैभव की ओर अग्रसर अयोध्या की संस्कृति खेल के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने आना चाहिए। आज पूरी दुनिया के युवा राम के लिए राम की ओर दौड़ना शुरू कर चुके हैं।  प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आरंभ में जब भी लगता था की काफी परेशानी होने वाली है तब तब मेरे मन में आता था कि राम का नाम लो सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

प्रतिभागियों को दिया गया श्रीराम जन्मभूमि का प्रसाद

प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर निगम द्वारा साफ-सफाई कराई गई थी। जगह-जगह पर जल वितरण व विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को श्रीराम जन्मभूमि का प्रसाद, ठोस जलपान की व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता के दौरान कर्नल प्रणय सिंधु पांडे, जेएसडब्ल्यू के जतिन सिंह, लगातार 24 दिन तक 55 किलोमीटर प्रतिदिन दौड़ लगाने वाली आशा सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता, श्रीनिवास शास्त्री, अवनी कुमार शुक्ला, सुनील कुमार अवस्थी, निरंकार पाठक, राहुल सिंह, अभय यादव डॉक्टर विशाल, शिव मोहन जी इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

Untitled-13 copy

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था, हर गरीब की भरेगी जेब: सीएम योगी

संबंधित समाचार