Farrukhabad: सलमान खुर्शीद को टिकट न देने पर धर्म गुरुओं ने जताई नाराजगी; आंदोलन की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। इंडिया गठबंधन में मुस्लिम समाज को टिकट में कम हिस्सा दिए जाने पर मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भारी नाराजगी जताई है। उन्होंने गांव सोता बहादुरपुर में बैठक कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय की घोर निंदा की है। बदलाव न करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दे दी है। 

मौलाना जफर कासमी ने सलमान खुर्शीद का नाम लिए बिना कहा कि उनके नेताओ का टिकट यह कह कर काट दिया जाता है कि वह भाजपा के सामने हार जायेंगे। यह गलत है। इस सम्बंध में वरिष्ट लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भी भेजा है। अगर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के पत्र पर विचार न किया गया तो वह बगावत पर उतर आएंगे।

लोगों में यह बगावत की चिंगारी सलमान खुर्शीद को लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद से टिकट न देने की वजह से भड़की जो कि आज शोला बनने जा रही है। बतातें चले कि जिस समय इंडिया गठबंधन की पहली चुनावी बैठक सपा नेता सपा कार्यालय आवास विकास पर कर रहे थे, उस समय भारी संख्या में लोग बहादुरपुर में बैठक कर सलमान को टिकट न मिलने का विरोध जता रहे थे।

इस बैठक में कांग्रेस के जाने-माने नेताओ ने भाग लिया। कांग्रेस नेता वसीम जमा ने खुल कर विरोध जताया। इंडिया गठबंधन की पहली चुनावी बैठक में जो हालात बने हैं, उससे मुस्लिम मतदाता समाजवादी पार्टी से किनारा करता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Mahoba: शराब छुड़ाने की दवा पीना दो युवकों को पड़ा भारी; चेहरा हुआ पीला... फिर हो गया ये कांड... जानें मामला

संबंधित समाचार