मुरादाबाद: जेवर चमकाने के बहाने तीन महिलाओं से हुई ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जेवर चमकाने के बहाने कटघर क्षेत्र में उचक्कों ने तीन महिलाओं को निशाना बना लिया। कुकर में चांदी की पायल और सोने के पैंडल और कुछ केमिकल डालकर चले गए। पंद्रह मिनट बाद जब महिलाओं ने कुकर खोला तो नकली जेवर देखकर उनके होश उड़ गए। बुधवार को जानकारी होने पर कटघर थाने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जेवर चमकाने के बहाने कटघर क्षेत्र में उचक्कों ने तीन महिलाओं को निशाना बना लिया। कुकर में चांदी की पायल और सोने के पैंडल और कुछ केमिकल डालकर चले गए। पंद्रह मिनट बाद जब महिलाओं ने कुकर खोला तो नकली जेवर देखकर उनके होश उड़ गए। बुधवार को जानकारी होने पर कटघर थाने में तहरीर दे दी गई है।

मामला कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर का है। मोहल्ला निवासी रानी, विमला व मुन्नीदेवी पड़ोसी हैं। मंगलवार को वह घर के बाहर खड़ी थीं। तभी तीन युवक जेवर चमकाने की बात कहने लगे। कम पैसों में जेवर नए करने का भरोसा दिलाया। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ जेवर भी साफ करके दिखाए। भरोसे में आकर महिलाओं चांदी की पायल व सोने का पैंडेल दे दिया। जिस पर तीनों ने जेवर को एक कुकर में कुछ केमिकल डालकर दे दिया। बोले, पंद्रह मिनट बाद खोलना, जेवर बिल्कुल नए हो जाएंगे।

इसके बाद तीनों चंपत हो गए। उनके जाने के बाद जब कुकर खोला तो जेवर नकली देखकर उनके होश उड़ गए। इस दौरान महिलाओं ने तीनों की तलाश भी की लेकिन वह हत्थे नहीं लगे। घबराई महिलाओं ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। हालांकि बुधवार को उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कटघर थाने में तहरीर दे दी गई है।

संबंधित समाचार