अमेठी: दबंग ने रायफल तान कर फैलाई दहशत, ग्रामीण से कहा- भाग जाओ नहीं तो मार दूंगा गोली, जानें मामला, video
फुरसतगंज, अमेठी। लोकसभा चुनाव सर पर है, फिर भी दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद है कि मामूली सी बात को लेकर रायफल तान देते है और ऐलानिया करते हुए सुनाई दे रहे है कि भाग जाओ नहीं तो गोली मार देंगे। दहशत फैलाने के लिए गोली मारने की धमकी देते हुए रायफल से हवाई फायरिंग भी कर देते है।
अमेठी में दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उनमें जरा सा भी कानून का भय नहीं है। छोटे बच्चे जैसे हाथ में लेकर गुल्ली डंडा खेलते है, ठीक वैसे ही अमेठी में असलहों का प्रदर्शन आम बात हो गई है। दबंगों के हौसले बुलंद करने में कुछ नामचीन पुलिस वालों का भी अहम रोल रहता है।
"पिस्टल हो या फिर देशी तमंचा" युवकों की फोटो या फिर वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होते ही पुलिस उसे लाइटर गन बताकर दबंगों को बचा लेती है। जिससे उनके हौसले और बुलंद हो जाते हैं। सोमवार को भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक अधेड़ युवक हाथ में रायफल लिए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में किसी बात को लेकर एक युवक से उसकी तीखी नोंकझोंक होती सुनाई दे रही है। बस देखते ही देखते हाथ में रायफल लिए अधेड़ युवक कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि भाग जाओ नहीं तो गोली मार देंगे, और कहते कहते हवा में रायफल से एक हवाई फायरिंग कर दहशत का माहौल बना देता है।
दोनों के बीच हो रही नोंकझोंक में एक बुजुर्ग बचाव की कोशिश करते नजर आ रहा है। घटना फुरसतगंज थाना क्षेत्र के विजयपुर मजरे पीढ़ी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो चार दिन पहले का बताया जा रहा है। लोक सभा चुनाव सर पर है। दबंग लोग माहौल को और गरम करने में लगे है। पुलिस चुनाव को लेकर सजग दिखाई दे रही है।
एसपी अनूप कुमार सिंह चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं। वहीं इस तरह की वारदात से पुलिस हैरान भी है। एसपी अनूप कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष फुरसतगंज को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
दबंग ने रायफल तान कर ग्रामीण से कहा- भाग जाओ नहीं तो मार दूंगा गोली, जानिए क्या है मामला? video viral... pic.twitter.com/eEP7k3OiGW
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 11, 2024
यह भी पढे़ं: रायबरेली: रेलवे कर्मचारी ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम
