बहराइच: जंगल के निकट मृत मिला बाघ, कुछ दिन पुराना बताया जा रहा शव, वन विभाग मौके पर पहुंचा, शुरू की जांच
बहराइच, अमृत विचार। सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत कठौतिया के निकट बाघ का शव सोमवार दोपहर में ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रेंज कार्यालय में शव रखवाया है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत कठौतिया गांव के निकट जंगल के किनारे मृत अवस्था बाघ का शव वन विभाग टीम ने बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर को ग्रामीणों ने बाघ के शव को देखा जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। जिसके बाद घटनास्थल वन विभाग की टीम पहुच गयी।
टीम के साथ मौके पर पहुचे डीएफओ बी शिवशंकर ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएफओ से पूछे जाने पर उन्होंने घटनास्थल पर पहुचकर जानकारी देने की बात कही। वहीं जानकारी के मुताबिक बाघ का शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। डीएफओ का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
यह भी पढे़ं: गाजीपुर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, जिंदा जले चार लोग, कई झुलसे, देखें VIDEO
