सुलतानपुर: पूर्व खेल मंत्री के मामले में mp-mla कोर्ट में हुई दर्ज हुई दरोगा की गवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पूर्व विधायक और खेल मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रिटायर्ड दरोगा कालिका प्रसाद की गवाही एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के  मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने दर्ज किया। 

बचाव पक्ष के वकील संतोष पांडेय ने दरोगा से जिरह की। कोर्ट ने अभियोजन साक्ष्य पूरा होने के बाद सफाई साक्ष्य के लिए सुनवाई के लिए 15 मार्च की तारीख नियत की है। 

मोतिगरपुर के ढेमा बाजार में दो साल पूर्व आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप मे सरकार में जयसिंहपुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक और खेल मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ विशेष कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पूर्व विधायक ओपी सिंह समेत कई अज्ञात लोगों पर मोतिगरपुर थाने के उप निरीक्षक सुशील कुमार राय ने 15 जनवरी 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। 

आरोप है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 12 जनवरी को पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ ढेमा बाजार में चुनावी सभा की और उसका वीडियो वायरल किया। इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोरोना महामारी अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था।

नही हो सकी गुंगवाछ हत्याकांड की सुनवाई

अमेठी के गुंगवाछ मौजा के राजापुर में दो साल पूर्व चार लोगों की सनसनीखेज हत्या के मामले में बचाव पक्ष के मौका लेने के कारण सोमवार को साक्ष्य की कार्रवाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा और संतोष पांडेय ने अलग-अलग कारणों से कोर्ट से मौका देने को मांग की। न्यायाधीश अंकुर शर्मा ने मामले की सुनवाई 20 मार्च को फिर नियत की है।

संपत्ति विवाद में 15 मार्च 2022 को गुंगवाछ में सनसनीखेज घटना में संकठा यादव, हनुमान प्रसाद, अमरेश यादव और नइका देवी की हत्या कर दी गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। चर्चित मामले में पीड़ित अमरजीत ने रामदुलारे यादव, अखिलेश, बृजेश व छोटू उर्फ अभिषेक, प्रधान आशा तिवारी, प्रधानपति रामशंकर तिवारी और प्रधान पुत्र नितिन तिवारी पर केस दर्ज कराया था, जिसमें चार्जशीट दाखिल हुई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: भाषा विश्वविद्यालय में हुई बड़ी कार्रवाई, नौ आचार्य को किया गया पदमुक्त, जानिए क्यों करनी पड़ी कार्रवाई?

संबंधित समाचार