Etawah Fire: मालखाने में लगी आग...दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू, कारण नहीं हो सका स्पष्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा में मालखाने में आग लग गई

इटावा, अमृत विचार। कचहरी परिसर में स्थित मालखाने में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। मालखाने से निकल रहे धुएं को देख मौजूद वकीलों ने शोर मचाया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पर पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी।

Fire 1 (4)

सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी सत्यपाल सिंह ने बताया कि माल खाने में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: हाय मेरा लाल! एक बार चेहरा तो दिखा दो...तीन दोस्तों की उठी अर्थी, चीत्कारों से गूंज उठा इलाका, देखें- PHOTOS

 

संबंधित समाचार