कासगंज: आकर्षण का केंद्र बनेगा शहर के गांधी मूर्ति का डिवाइडर, इतनी लागत से शुरू हुआ सौंदर्यीकरण का काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अन्य स्थानों को भी खूब सूरत बनाने के लिए हो रहा चिन्हीकरण

कासगंज, अमृत विचार। शहर के गांधी मूर्ति चौराहे का डिवाइडर आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां नए सिरे से काम शुरू किया गया है। 14 लाख रुपये की लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानों को भी खूबसूरत बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। इस स्थानों पर प्रचार प्रसार भी होगा। जिससे पालिका की आमदनी भी बढ़ेगी।

पालिका द्वारा शहर में सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। काफी पहले बनाया गया गांधी मूर्ति से नेशनल टाकीज तक का डिवाइडर जीर्णशीर्ण हो चुका था। यहां रैलिंग टूट गई थी। लेकिन अब यहां सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। यहां रैलिंग लगाई जाएगी। लाइटिंग के लिए पेंसिल पोल लगाए जाएंगे। प्रचार के लिए होर्डिंग भी लगेंगे जो पालिका की आमदनी बढाएंगे।

इस डिवाइडर के अलावा और भी स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर भी नए सिरे से सौंदर्यीकरण का काम होगा। पालिकाध्यक्ष का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बोहरे का कहना है कि पालिका शासन की मंशा के अनुरूप शहर में सौंदर्यीकरण का काम करा रही है। शहर को स्वच्छ बनाने का भी अभियान चल रहा है।

पालिका की ओर से शहर में सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में कार्य करा रहे हैं। कुछ स्थान आकर्षण का केंद्र बनाए जाएंगे- मीना माहेश्वरी, पालिकाध्यक्ष। 

ये भी पढ़ें- कासगंज: नाली में गिरी पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम

संबंधित समाचार