CAA के कार्यान्वयन के मद्देनजर UP पुलिस सतर्क: बोले पुलिस महानिदेशक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) 2019 के कार्यान्वयन के मद्देनजर राज्य पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और वह पूरी तरह सतर्क है। 

डीजीपी प्रशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘ हम पहले से ही सतर्क हैं। हमारी टीम गश्त कर रही हैं। यह (नागरिकता अधिनियम) अपेक्षित था और उत्तर प्रदेश पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने इसके लिए जमीनी स्तर पर काम पहले ही कर लिया है। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सोमवार को विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए)-2019 को लागू करने का ऐलान कर दिया ताकि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान की जा सके। 

यह भी पढ़ें:-अंधविश्वास हुआ हावी! गहना और स्कूटी समेत लाखों का सामान लेकर गंगा में विसर्जित करने पहुंची युवती, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार