बरेली: सोमेश के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार: रामपुर के सिलाई बड़ागांव में सोमेश की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को संगठनों ने विरोध जताकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया।
जनहित सत्याग्रह मोर्चा, राष्ट्रीय दलित पिछला अल्पसंख्यक महासंघ, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, इंकलाबी मजदूर केंद्र के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में हर्षवर्धन, मुकेश कुमार कठेरिया, रिंकू श्रीवास्तव, दयाशंकर, प्रेमपाल, रामचंद्र, शेखर श्रीवास्तव, नवल किशोर आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: 450 मरीजों को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन, ना करें नजरअंदाज...ऐसे बरतें सावधानी बरतें
