लखनऊ : दिल की गंभीर बीमारी पर लगेगी रोक, केजीएमयू में शुरू हुई सुपर स्पेशिलिटी सेवा
लखनऊ, अमृत विचार। दिल की गंभीर बीमारियों की रोकथाम और इलाज के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में न्यू सुपर स्पेशिलिटी ओपीडी की शुरुआत हुई है। यहां पर एक ही छत के नीचे दिल की सभी बीमारियों का इलाज हो सकेगा। इस ओपीडी का उद्घाटन केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद ने सोमवार को किया है। यह ओपीडी सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो.सुधीर सिंह ने बताया है कि सबसे अधिक मृत्यु का कारण दिल की बीमारी है। वहीं जिस व्यक्ति की कमर 40 इंच से अधिक है, उनमें दिल की बीमारी होने के चांस अधिक होते हैं। इस तरह के लोगों में लिपिड का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे लोगों की जांच और इलाज समय पर होने से दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।
दिल की बीमारी की रोकथाम के लिए सोमवार को ओपीडी चलाई जायेगी। इसी तरह दिल की अन्य बीमारियों को ध्यान में रखते हुये। अलग-अलग दिन ओपीडी के लिए तय किये गये हैं। जो सोमवार से शुक्रवार तक चलेंगी। ओपीडी का समय एक बजे से लेकर दो बजे तक तय किया गया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को (Hyperlipidenmia Clinic) डॉ. अक्षय प्रधान, मंगलवार को (Structural Heart Disease) डॉ.गौरव चौधरी, बुधवार को (Arrhythmia Clinic) डॉ.आयुष शुक्ला, गुरुवार को (Congenital Heart Disease) डॉ. अखिल शर्मा और डॉ.नीरज कुमार (बाल रोग विभाग), शुक्रवार को (Heart Failure Clinic) डॉ. प्रवेश विश्वकर्मा मरीजों को इलाज देंगे।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विजयन का बड़ा बयान, 'केरल में CAA लागू नहीं करेंगे', ममता समेत इन नेताओं ने भी किया विरोध
