बरेली: किसानों से गेहूं क्रय केंद्रों पर करें अच्छा व्यवहार, एडीएम सिटी ने केंद्र प्रभारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- गेहूं खरीद तैयारियों को लेकर बैठक करते एडीएम सिटी सौरभ दुबे।

बरेली, अमृत विचार: कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कार्यशाला में एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने गेहूं केंद्रों पर किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश प्रभारियों को दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर मनमानी करने और सुविधाओं में कमी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 136 केंद्र संचालित हैं। एडीएम ने कहा कि केंद्रों पर बैनर, दो इलेक्ट्रानिक कांटा, एक पंखा, एक छलना, एक नमी मापक यंत्र और एक डस्टर की हर समय उपलब्धता रहे।

किसी केंद्र पर बोरों के अभाव में खरीद प्रभावित नहीं होने की बात कही। बारिश से सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रों पर तिरपाल की व्यवस्था करें। गेहूं तत्काल रिजेक्ट न करें बल्कि सुखाकर और साफकर खरीदारी की जाए।

यह भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर मंडल के 21 OSOP स्टॉल का PM मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

संबंधित समाचार