प्रयागराज: शंकरगढ़ पुलिस और एसओजी ने कार लूटने वाले गैंग को पकड़ा, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक कुंटल से अधिक गांजा, लूटी गई कई कार और असलहा समेत चार गिरफ्तार

प्रयागराज/नैनी, अमृत विचार। यमुना नगर के शंकरगढ़ थाना पुलिस एवं एसओजी ने संयुक्त रूप से कार लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कुंटल से अधिक गांजा, लूटी गई कई कार और असलहा बरामद किया है। बताया जाता है कि बीते आठ मार्च को रात्रि में नारी बारी के पास हुई सनसनीखेज घटना में एक्सयूवी कार को बोलेरो एवं डस्टर स्वर लोगों ने घेरकर गाड़ी को रोक लिया और सवार को बंधक बनाकर एक्सयूवी को लूट लिया था।

 इस संबंध में शंकरगढ़ थाना मे मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले का खुलासा करने के लिए थाना शंकरगढ़ व एसओजी की टीमें गठित की गयी थी। थाना शंकरगढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को जियो पेट्रोल पम्प नारी बारी के पास थाना क्षेत्र शंकरगढ़ से घटना के अभियुक्त कुशल केसरवानी पुत्र स्व. विजय कुमार केसरवानी एवं लवकुश केसरवानी पुत्र अनिल कुमार केसरवानी निवासी डेज मेडिकल तिराहा नेवादा समोगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, अभय सिंह पुत्र बब्बन सिंह एवं लवकुश कुमार पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी रत्योरा कर्पिया थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। 

उनक कब्जे से लूटी गयी एक्सयूवी, एक कुन्तल पांच किलोग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त डस्टर कार, बोलेरो, एक तमंचा, दो कारतूस, पांच मोबाइल फोन तथा 22 हजार रुपये नकद बरामद किया गया। इस संबंध में डीसीपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि अभी दो तीन और टीमें गठित की गई है, जिससे मामले मे और भी खुलासे हो सके।

यह भी पढ़ें:-अकबर नगर: न्यायालय की अनुमति के बाद एलडीए तोड़ेगा दुकानें और मकान

संबंधित समाचार