बरेली: सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा युवक पकड़ा, आई कार्ड भी निकला फर्जी...FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: मिलिट्री इंटेलीजेंस लखनऊ की बरेली यूनिट ने सैन्य क्षेत्र में सोमवार दोपहर 1:30 बजे सेना की वर्दी पहने घूम रहे युवक को पकड़ा है। इंटेलीजेंस ने पूछताछ के बाद उसे कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली ओर उससे पूछताछ कर रही है।

सेना अधिकारी मारू विजय कुमार यूनिट 883 पशु परिवहन बटालियन बरेली ने सोमवार को कैंट थाने में दी तहरीर में बताया है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस से सोमवार दोपहर 1:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सैन्य क्षेत्र में भारतीय सेना की वर्दी पहनकर और फर्जी आई कार्ड लटका कर घूम रहा है। मौके पर पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने इंटेलिजेंस टीम की मदद से उसे रोका और उसके पूछताछ की। 

जिसमें वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पा रहा था। उससे उसका आई कार्ड मांगा गया तो उसके पास फर्जी आई कार्ड निकला। शक होने पर आरोपी को मिलिट्री इंटेलीजेंस की टीम पकड़कर थाना कैंट ले आई। थाने में जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम अखिल कलिता निवासी ग्राम इसछा दघरिया पीयूबी बड़ी कहिना कामरूप असम बताया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मौसम ने बदला मिजाज...29 डिग्री के पास पहुंचा पारा, 13 को बूंदाबांदी के आसार

संबंधित समाचार