बरेली: मौसम ने बदला मिजाज...29 डिग्री के पास पहुंचा पारा, 13 को बूंदाबांदी के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: एक बार फिर से मौसम में बदलाव हो रहा है। सोमवार से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 13 मार्च को बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है और इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। माह के अंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। अभी सप्ताह भर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 13 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री हो सकता है। इस दौरान हल्की बारिश की भी आंशका है।

यह भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर मंडल के 21 OSOP स्टॉल का PM मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

संबंधित समाचार