प्रयागराज To गोरखपुर शुरु हुई वंदे भारत, PM मोदी ने अहमदाबाद से किया वर्चुअल उद्घाटन
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल झंडी दिखाकर अहमदाबाद से प्रयागराज से गोरखपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया।
प्रयागराज से गोरखपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को अहमदाबाद से वर्चुअल झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, एमएलसी निर्मला पासवान ने वैदिक मंत्रोचर के बीच पूजन कर ट्रेन के यात्रियों का अभिवादन किया और उनसे हाथ मिलाकर उन्हें रवाना किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कार्यक्रम में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। देश को नया आयाम मिला है। कार्यक्रम में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इनमें से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट भारत को सौगात एक रूप में दिया गया हैं। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत लगातार विस्तार होता जा रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलांयास किया जा रहा है। साल 2024 में करीब 75 दिन में 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। पिछले दिनों में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हो चुका है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह जी, सदस्य विधान परिषद, निर्मला पासवान, प्रयागराज मण्डल रेल महाप्रबंधक रविंद्र गोयल, रेलवे के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -नागरिकता संशोधन नियम-2024 के कार्यान्वयन पर रोक के लिए IUML ने दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
