प्रतापगढ़: बीएड प्रशिक्षण संस्थानों में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण अनिवार्य
प्रतापगढ़, अमृत विचार। बीएड प्रशिक्षण संस्थानों में स्काउट, गाइड प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशिक्षण होने से पहले विद्यार्थियों को स्काउट, गाइड का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण न कराने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में प्रो.राजेन्द्र सिंह ( रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज से संबद्ध 80 कॉलेजों में बीएड प्रशिक्षण संचालित हो रहा है। सभी संस्थानों में स्पेशल इंट्रोडक्ट्री कोर्स के नाम से स्काउट,गाइड का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाएगा।समय-समय पर प्रशिक्षण संस्थान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। पीबीपीजी कॉलेज सिटी के प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं सुयोग्य नागरिकता के प्रशिक्षण के एक विशिष्ट अभिकरण के रूप में स्काउट गाइड प्रशिक्षण का विशेष स्थान है। बीएड प्रशिक्षण संस्थानों में स्काउट,गाइड प्रशिक्षण को अनिवार्य किया गया है।
ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और बस में टक्कर-3 की मौत
