Kannauj: अयोध्या पर 'अमृत विचार' समाचार पत्र के आलेख को लेकर शिक्षक ने दिया उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

23 जनवरी को अमृत विचार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था आलेख

कन्नौज, अमृत विचार। भगवान राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में हुए प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आयोजित रामोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों के साथ ‘अमृत विचार’ की सुगंध भी प्रवाहित हुई। लोकप्रिय समाचार पत्र अमृत विचार में भगवान राम के कन्नौज से संबंध को वर्णित करते हुए प्रकाशित आलेख के साथ शिक्षक ने जब भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण दिया तो इत्रनगरी की प्रशंसा में तालियां बज उठीं और उन्हें कर्मयोगी शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। 

सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फगुहा के सहायक अध्यापक शिशिर कुशवाहा ने 10 मार्च को अयोध्या में हुए रामोत्सव शैक्षिक समागम एवं गुरु वशिष्ठ के राम विषयक आध्यात्मिक संगोष्ठी में इत्रनगरी का प्रतिनिधित्व किया। भगवान के कन्नौज से जुड़ाव को लेकर उन्होंने मंच से प्रस्तुतिकरण दिया तो उन्होंने ‘अमृत विचार’ के आलेख का उल्लेख किया और बताया कि ‘भगवान राम अयोध्या के ही नहीं, बल्कि कन्नौज के भी हैं। 

यह आलेख 23 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया गया था, जिसे शिक्षक ने आधार बनाकर तथ्यात्मक व्याख्या की। इसके बाद उन्होंने शैक्षिक नवाचारों और बुनियादी शिक्षा की दशा और दिशा सुधारने के लिए किए गए प्रयासों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ‘अमृत विचार’ समाचार पत्र शोधपरक आलेख प्रकाशित करता है, जिससे लोगों को पौराणिक धार्मिक व अध्यात्मिक जानकारी प्राप्त होती है। शिक्षक की इस उपलब्धि के लिए यूपी एडुलीडर्स ग्रुप के संस्थापक डॉ. सर्वेष्ट कुमार मिश्र व बस्ती जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने शिक्षक शिशिर कुशवाहा को कर्मयोगी शिक्षक सम्मान प्रदान किया। 

शिक्षक शिशिर कुशवाहा ने अयोध्या में हुए रामोत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण देकर जिले का मान बढ़ाया है। ‘अमृत विचार’ समाचार पत्र में प्रकाशित आलेख के साथ भगवान राम के संबंधों को दर्शाकर एक नई चेतना का सृजन किया है। अन्य शिक्षकों को भी ऐसे शोधपरक कार्य करने चाहिए।-उपासना रानी वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

यह भी पढ़ें- Kannauj: सीएए लागू होने पर जिले में रही पुलिस की चौकसी; बीएसएफ के जवानों ने पुलिस के साथ किया रूट मार्च

संबंधित समाचार