बरेली: यात्रियों का यादगार बना सफर, 2 घंटा 52 मिनट में लखनऊ पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: मंगलवार को बरेली जंक्शन से रवाना होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों की खुशी देखने लायक थी। लखनऊ तक बिना रुके पूरी रफ्तार के साथ ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए यादगार रहा।

जंक्शन से चली देहरादून लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस एक सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। मंगलवार को यह ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ लखनऊ तक दौड़ी। महज 2 घंटा 52 मिनट में बरेली से लखनऊ तक का सफर तय कर लिया। ट्रेन में बैठे यात्रियों का कहना था कि व्यापार के लिहाज से यह ट्रेन सबसे बेहतर है।

लखनऊ तक का सफर इतने कम समय में तय करने वाली यह ट्रेन जंक्शन से जाने वाली पहली ट्रेन है। अब तक राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें तीन घंटा के आसपास तक का समय बरेली से लखनऊ के बीच लेती हैं। शाम 5 बजकर 29 मिनट पर लखनऊ पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस 40 मिनट रुकने के बाद 6 बजकर 9 मिनट पर लखनऊ जंक्शन से चल दी। बहुत सारे यात्री इस ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते नजर आए।

अभी नियमित ट्रेन चलने की तारीख का एलान नहीं
मंगलवार को चलाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस को अभी नियमित रूप से चलने के लिए शेड्यूल जारी होना बाकी है। हालांकि, रेलवे की तरफ से ट्रेन का टाइम जारी किया गया था लेकिन तारीखों का एलान नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नियमित ट्रेन को चलाने की तारीख का एलान करेंगे। सोमवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: राशनकार्ड बताकर तलाक के कागज पर कराए हस्ताक्षर, SSP के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ FIR

संबंधित समाचार