अयोध्या: चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
तारुन, अयोध्या, अमृत विचार। तारुन थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बुधवार सुबह दुकान के सामने बैठे 92 वर्षीय बुजुर्ग पर साड़ ने हमला कर दिया। हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लालगंज रोड पर चाय की दुकान करने वाले बुजुर्ग गौरीशंकर वर्मा अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। इस दौरान सड़क से गुजर रहा साड़ उन पर हमलावर हो गया। जब तक लोग बचाव के लिए दौड़ते तब तक बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। उनके पुत्र राघवराम वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पिता की मौत हो गई। छुट्टा जानवरों को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
यह भी पढे़ं: बहराइच: आग लगने से दो मकान जलकर हुए राख, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
