बहराइच: आग लगने से दो मकान जलकर हुए राख, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसडीएम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बोले- पीड़ितों को दी जाएगी मदद 

बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम रानीपुर नगर में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। एसडीएम ने मौके का मुआयना कर क्षति रिपोर्ट तलब की है। 

मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा का मजरा रानी नगर जंगल के निकट बसा हुआ है। गांव निवासी सत्रोहन पुत्र दूबर के मकान में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटों ने पड़ोसी शांति देवी के मकान को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों मकान जलाकर राख हो गए। आग लगने से सत्रोहन का 50 हजार रूपये नकदी, अनाज, कपड़ा और बर्तन समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान ने एसडीएम को दी। एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का आंकलन किया। एसडीएम ने बताया कि क्षति रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान नासिर खान, सोनू पासवान, चुन्ना समेत अन्य मौजूद रहे।

Untitled-7 copy

यह भी पढे़ं: लखनऊ: मंदिर की जमीन पर कब्जेदारी का आरोप लगाने वालों पर ही पुलिस ने दर्ज कर दी प्राथमिकी, जानें पूरा मामला?

संबंधित समाचार