Banda: मम्मी पापा जैसे मैं अपने प्राण दे रही हूं उसी तरह आलोक को भी मौत देना...सुसाइड नोट लिख छात्रा ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी

बांदा, अमृत विचार। शोहदे की धमकी से परेशान छात्रा ने कमरे अंदर बास की बल्ली में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली 18वर्षीय छात्रा ने सोमवार की सुबह कमरे के अंदर बास की बल्ली में साड़ी से फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जव वह कमरे से बाहर नही निकली तो मौके पर पहुंचे ताऊ ने देखा तो वह कमरे केअंदर फंदे पर लटक रही थी। शव देखते ही परिजनो में कोहराम मच गया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बबेरू स्थिति इंटर कालेज में दसवी में पढती थी। पड़ोसी युवक उसके साथ छेड़खानी करता था। उससे दबंगई भी करता था। 

इसी से परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका के पास से सुसाइड नोट भी पाया गया। उसमें लिखा था कि मम्मी पापा जैसे मै अपने प्राण दे रही हुं उसी तरह आलोक को भी मौत देना। थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस छोड़कर अजय कपूर ने थामा BJP का दामन...लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा झटका

संबंधित समाचार