Etawah: बेटे की बारात की हो रही थी तैयारी...अचानक आई ऐसी खबर, हर कोई जानकर हो गया हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में बेटे की बारात जाने से पहले पूर्व सैनिक पिता की मौत

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के ग्राम सराय भूपत कटेखेड़ा में पूर्व नायब सूबेदार दिनेश सविता के छोटे बेटे संजय कुमार की शादी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से चल रहा था। घर में खुशियों का माहौल था तिलक समारोह का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से नजदीकी मैरिज होम मुलायम वाटिका बुटहार में संपन्न हो चुका था। 

बारात की तैयारी हो रही थी घर के सामने बैंड बाजे रथ बड़े ही धूम धाम से बज रहे थे, लड़की पक्ष मैरिज होम में बारात की स्वागत की तैयारी कर रहा था गांव पड़ोस रिश्तेदार खाना खाने में व्यस्त थे। तभी अचानक दूल्हे के पिता पूर्व नायब सूबेदार दिनेश सविता के अचानक सीने में दर्द उठने लगा पूरे शरीर से पसीना छूटने लगा। परिवार के लोग सरकारी अस्पताल मोतीझील लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूर्व नायब सूबेदार दिनेश सविता की पत्नी का निधन तीन वर्ष पहले ही हो चुका था। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए, बड़े बेटे सौरभ सविता और बेटी बबली की शादी पहले ही हो चुकी थी। परिवार व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ग्रामवासियों का कहना है कि मेरे जीवन काल में कभी ऐसा नहीं हुआ जो आज हुआ है। सराय भूपत प्रधानपति रमेश यादव और घर के मौजूद लोगों ने  शादी के कार्यक्रम की रस्में शांति पूर्वक अदा करवाई।पूर्व नायब सूबेदार दिनेश सविता का अंतिम संस्कार उनके निज निवास सराय भूपत में ही हुआ।

उनके अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिकों ने सम्मान के साथ तिरंगा झंडा उड़ाया और पुष्प अर्पित कर सलामी के साथ सैल्यूट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

श्रद्धांजलि देने वालों में ओनरी कैप्टन रमेश चंद्र प्रजापति, रिटायर्ड सूबेदार मेजर एवं जिला अध्यक्ष भारतीय सैनिक संघ , रघुराज सिंह, कानपुर मंडल कंपनी कमांडर जयवीर सिंह, सुरेश चंद्र, श्यामवीर सिंह, पूर्व सैनिक सूबेदार सिंह, प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार, कैप्टन राकेश यादव, कांस्टेबल गजेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, नायक रविंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष एयर फोर्स सैनिक प्रकोष्ठ सूबेदार अजब सिंह, कैप्टन फेरू सिंह, नायब सूबेदार हरविलास, लायक सिंह, पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति मैनपुरी आदि पूर्व सैनिकों ने जय हिंद नारे के साथ सैल्यूट कर श्रद्धांजलि दी।

सराय भूपत प्रधानपति रमेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ,पत्रकार मोहम्मद आमीन भाई, साईं पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिलीप यादव, मुकेश यादव, भाजपा नेता नवल शुक्ला, अजय यादव उर्फ टी डब्लू,आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस छोड़कर अजय कपूर ने थामा BJP का दामन...लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा झटका

 

संबंधित समाचार