नगर पंचायत लंभुआ: बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार, अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
लंभुआ/ सुलतानपुर, अमृत विचार। नगर पंचायत लंभुआ बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में केवल तीन सदस्य पहुंचने से कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका। सभासदों ने अध्यक्ष के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सहमति व मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसलिए हम सभी सदस्य गणों ने बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
अधिशासी अधिकारी लंभुआ अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से प्रतिभागी करने के लिए पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद 12 सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग नहीं किया। लंभुआ नगर पंचायत में कुल 15 सभासद है। बैठक में वार्ड संख्या एक, चार व पांच के सदस्य ही मौजूद थे। बैठक में सदस्यों की मौजूद न होने की वजह से कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं किया गया।
सभासद समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को हुई नगर पंचायत लंभुआ बोर्ड की बैठक में किसी भी सदस्य ने प्रतिभा नहीं किया है। हम लोग अधिशासी अधिकारी अमित सिंह से सभासद शैलेंद्र सिंह सुनीता के साथ मिलने गए थे। सभी नगर पंचायत की कार्यशैली से नाराज है, जबकि अधिशासी अधिकारी द्वारा झूठ बोला जा रहा है कि बैठक में तीन सभासद ने प्रतिभाग किया था।
सभासद रोली चतुर्वेदी, आशा देवी समेत दर्जनभर सभासदों ने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सहमति व बोर्ड बैठक के मनमानी ढंग से लंभुआ नगर पंचायत में मानक के विपरीत कार्य हो रहा है। जिसके लिए हम लोगों ने अध्यक्ष से बार-बार अनुरोध किया, लेकिन नतीजा सीफर रहा। इसलिए हम लोगों ने बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है ।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: अवैध प्लाटिंग पर ADA सख्त, जेसीबी से ध्वस्त किये निर्माण
