बहराइच में अचानक लगी आग-दो मकान जलकर राख, मवेशी भी झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला तमोली टोला में बुधवार शाम को अचानक आग लगने से दो फूस के मकान जलकर राख हो गए। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला तमोली टोला में बुधवार को राम सूरत का फूस का मकान जलने लगा। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक राम सूरत के मकान में इंजन, छोटा ट्रैक्टर, ठेलिया, साइकिल एक मवेशी जल गया। वहीं पड़ोस के राम शंकर जायसवाल के मकान में भी आग लग गई। लेकिन उन्होंने समय से सामान निकाल लिया। जिसके चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की जानकारी होने पर लेखपाल राम किशन ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है।


ये भी पढ़ें -नगर पंचायत लंभुआ: बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार, अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित समाचार