Sambhal News: जयमाला के दौरान दुल्हन को उठाया गोद में तो दूल्हा को बनाया बंधक, बैरंग लौटी बारात

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

संभल/ओबरी, अमृत विचार: ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र में शादी की कई रस्में और दावत होने के बाद जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया तो लोग भड़क गए। दुल्हन ने भी अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया तो बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की शादी को लेकर बुधवार को क्षेत्र के एक गांव से बारात आई। नाश्ते के बाद बारात चढ़ी और फिर दावत शुरू हो गई। जयमाला की रस्म के वक्त दूल्हे ने अचानक दुल्हन को गोद में उठा लिया। यह देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और आपत्ति करने लगे। दुल्हन ने भी दूल्हे पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। 

भड़के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया तो अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच दोनों पक्षों के समझदार लोगों में बातचीत शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष का कहना रहा कि रस्मों और दावत में जो खर्च हुआ है उसकी रकम दी जाए। वह शादी नहीं करना चाहते। इस मामले को लेकर देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रही।

यह भी पढ़ें- संभल: कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्चे पर किया हमला, नोंच-नोंचकर मार डाला

संबंधित समाचार