Amroha News : आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच दिन पूर्व विवाद के चलते मायके चली गई थी पत्नी, फोन पर भी हुआ था झगड़ा

अमरोहा। आम के बाग में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक युवक का अपनी पत्नी पांच दिन पहले विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी 28 वर्षीय सुमित पुत्र चंद्रपाल क्षेत्र में ही संचालित एक कालेज की कैंटीन में खाना बनाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक पांच दिन पहले उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। सुमित जब अपनी ससुराल पहुंचा तो वहां भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद सुमित अकेला घर लौट आया।

बुधवार को उसका पत्नी से फोन पर फिर से विवाद हो गया। इससे परेशान सुमित बुधवार की रात किसी समय घर से निकल गया। गुरुवार की सुबह गांव से करीब एक किमी दूर गजरौला मार्ग पर आम के बाग में उसका शव पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर सुमित के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: पिटबुल कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, बच्चा गंभीर रूप से घायल...अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार