अमरोहा: पिटबुल कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, बच्चा गंभीर रूप से घायल...अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरा(अमरोहा), अमृत विचार। गांव में मालिक के साथ घूम रहे पिटबुल कुत्ते ने मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद हमलावर हुए कुत्ते को शांत किया गया। इस दौरान बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल के पिता ने थाने पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कह रही है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर गर्वी की है। जहां सतीश कुमार का परिवार रहता है। उन्होंने अपने घर पर पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। सोमवार को वह घर के बाहर कुत्ते को घूमा रहे थे। यहां उनके पड़ोसी ऋषभ का तीन वर्षीय पुत्र प्रकूल भी खड़ा हुआ था। बताते हैं कि बच्चों को देखकर अचानक कुत्ता खूंखार हो गया। इस दौरान उसने मासूम पर हमला बोल दिया। चीख पुकार मचने पर आस पड़ोसी भी यहां पहुंच गए।

कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया। मगर इस दौरान मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर घायल के पिता ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बच्चों पर कुत्ते के हमले का मामला थाने पर आया था। दोनों पक्षों के आपसी समझौता होने का पता चला है। कानूनी कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अमरोहा : जमीनी विवाद में गांव के ही लोगों ने की थी सतपाल की हत्या, सूखे तालाब में पड़ा मिला था लहूलुहान शव

संबंधित समाचार