अफीम की अवैध खेती करने वाले दो गिरफ्तार, 6 करोड़ कीमत का पोस्ता और डोडा बरामद  

अफीम की अवैध खेती करने वाले दो गिरफ्तार, 6 करोड़ कीमत का पोस्ता और डोडा बरामद  

मीरजापुर, अमृत विचार। जिले की पुलिस को एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार एक बड़ी सफलता मिली है। अफीम की खेती का पुलिस ने खुलासा करते हुए गुरुवार को एक और भंडाफोड़ किया है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करने के बाद अब अदलहाट में भी कार्रवाई की गई है। 

अदलहाट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम फत्तेपुर व रामजीपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अफीम पोस्त की अवैध रुप से खेती की गई है। सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अवैध रुप से अफीम की खेती करने वाले रामवृक्ष पाल पुत्र भूल्लर राम पाल निवासी ग्राम रामजीपुर थाना अदलहाट व प्रेमनाथ सिंह पुत्र रामनन्दन निवासी ग्राम फत्तेपुर को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि रामवृक्ष पाल, प्रेमनाथ सिंह और एक तीसरे व्यक्ति के खेत में अवैध रुप से लगाए गए कुल 6840 पौधे मय डोडा, जिनका वजन-260.650 किग्रा है बरामद किये गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 06 करोड़ रुपये आंकी गई है।  

एक सप्ताह में दूसरी बार अफीम की खेती का हुआ खुलासा 
अदलहट थाना क्षेत्र में अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद पुलिस भी अचरज में है। पुलिस अब इस दिशा में जुट गई है कि जिले में और कहां-कहां अवैध तरीके से अफीम की खेती हो रही है। 10 मार्च को विंध्याचल थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का खुलासा होने के बाद पुलिस अभी कुछ सोचती कि इसके पहले गुरुवार को विंध्याचल के बाद अदलहाट थाना क्षेत्र में अफीम की खेती का खुलासा हो जाने के बाद पुलिस के हौसले बुलंद हैं। 

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: विवाहिता ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस