इटावा: सोनई नदी के पास मिला एएनएम की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के वैदपुरा इलाके में सोनई नदी के पास आज देर शाम 22 साल की एक युवती का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। सब बरामद होने की सूचना मिलने के बाद वैदपुरा थाना प्रभारी समिति चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

22 साल की जिस युवती का सब बरामद किया गया है उसकी पहचान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की एएनएम की छात्रा प्रिया के रूप में की गई है। प्रिया का सब बरामद होने के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में हंगामा शुरू हो गया है। छात्र हंगामा पर उतारू हो गए हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र हंगामा करते हुए नारेबाजी करने में जुटे हुए हैं। हंगामा करने वाले छात्रों की मांग है कि हत्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें- Etawah: बेटे की बारात की हो रही थी तैयारी...अचानक आई ऐसी खबर, हर कोई जानकर हो गया हैरान

संबंधित समाचार