पंजाब: जेल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार को लेकर कैदियों ने की तोड़फोड़, दागे गए आंसू गैस के गोले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर जिले में केंद्रीय जेल के कैदियों ने जेल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से परेशान होकर बृहस्पतिवार को उनपर पथराव किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अधिकारियों ने बताया कि धारीवाल पुलिस थाने के प्रभारी मनदीप सिंह सलगोत्रा सहित पांच पुलिसकर्मी तथा कुछ कैदी घायल हो गए हैं। 

इससे पहले कहा गया था कि जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई है। गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने उप संभागीय मजिस्ट्रेट को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। कथित तौर पर कैदी जेल के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार, उचित चिकित्सा उपचार नहीं मिलने और कड़े प्रतिबंधों से परेशान थे। 

ये भी पढ़ें- दुर्घटना में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी घायल, सिर पर लगी चोट

संबंधित समाचार